फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली पहुंचे CM बादल, प्रदेश की हेल्थ सुविधाओं को सराहा

Fri, 08 Jul 2016 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब न केवल देश बल्कि दुनिया भर में तेजी से मेडिकल व हेल्थ केयर सुविधाओं के रूप में उभर रहा है। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को कही। वह राजबान अस्पताल में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ काईरोपरैकटिक व इंटरनेशनल मेडिकल मसाज थैरिपी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। कनाडा के सहयोग से खोले अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस संस्थान के लिए उन्होंने पंजाब डेंटल काउंसिल के चेयरमैन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए बड़े ही सम्मान की बात है कि ऐसी संस्थाएं खोलने में राज्य अग्रणी बन रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई की दोनों ही संस्थाएं रोजगार विकास मिशन में बड़ा योगदान देगी। इससे नौजवानों को रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनाया जा सके। इस मौके पर डॉ. रनदीप सिंह ने बताया कि रनबाज अकेडमी ऑफ डेंटल एजुकेशन जल्द ही एक साल का सर्टिफिकेट प्रोग्राम डेंटल लाइब्रेरी शुरू करेगी। इसके तहत डेंटल सर्जन को सहयोगी तैयार किए जाएंगे। कोर्स में 20 सीटें होगी। यह प्रोग्राम रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के सहयोग से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ काइरोपरैकटिक में चार साल की डिग्री का प्रोग्राम चलाया जाएगा। समागम में हाजिर कनाडा के काउंसिल जनरल चंडीगढ़ क्रिस्टोफर गिबिंस ने कहा कि इंस्टीट्यूट कनाडा के सहयोग से शुरू किया गया। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। इस मौके सीएम के प्रमुख सचिव केजीएस चीमा, डीआईजी गुरशरन सिंह, डीसी डीएम मांबट, एसएपी गुरप्रीत सिंह भुल्ला, रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, पंजाब डेंटल काउंसिल के प्रधान रनदीप सिंह मान समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें