फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन साल से बंद स्टेडियम खुले, अब खिलाड़ी अभ्यास के लिए बहा सकेंगे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोविड-19 के दौरान 2020 में शहर के पांच स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (सेक्टर-56, 59, 61, 65 और 71 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) को खिलाड़ियों के इस्तेमाल न करने के लिए बंद कर दिया गया था। तभी से यह बंद पड़े हुए थे। इसके बाद जब कोविड के केस कम हुए तो लोग इन स्टेडियमों को खोलने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने इनकी मरम्मत और नवीनीकरण करवाकर इसे खोल दिया है। अब इनमें खिलाड़ी अभ्यास करके पसीना बहा सकेंगे। गमाडा के मुख्य प्रशासक आईएएस राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान बंद कर दिया गया था, क्योंकि इनकी मरम्मत करवाने की जरूरत थी। इसका काम अब पूरा कर दिया गया है। विभिन्न स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की मरम्मत के बाद इन्हें जनता के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन


इन स्टेडियमों में बैडमिंटन, तैराकी, स्केटिंग, बास्केटबाॅल और कई अन्य खेल गतिविधियों की सुविधा दी जा रही है। पुरुष और महिला कोच सहित 24 कोच, छह लाइफ गार्ड और अन्य सहायक स्टाफ को काम पर रखा गया है। इन्हें प्रत्येक स्टेडियम की जरूरत के अनुसार तैनात किया गया है। खेलों में रुचि रखने वाले युवा 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देकर किसी भी खेल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, विद्यार्थियों और अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न खेलों के आधार पर शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि 300 रुपये से 1500 रुपये के बीच है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सुबह पांच बजे से नौ बजे तक और शाम को भी पांच बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन




प्रति माह फीस का विवरण

खेल छात्र गैर छात्र

वॉलीबाल 300 650

बास्केटबॉल 300 650

फुटबॉल 300 650

टेबल टेनिस 500 750

स्केटिंग 500 750

सुकैश 375 500

लॉन टेनिस 750 1500

बैडमिंटन 750 1500

तैराकी 1000 1500
-


स्पोर्ट्स कांपलेक्स में तैनात कर्मचारी

स्टाफ कर्मचारियों की संख्या

कोच 24

लाइफ गार्ड्स 6

स्विमिंग पूल संचालक 6

सपोर्ट स्टाफ 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें