फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई कर्मचारियों ने सफाई मुहिम शुरू कर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। स्थानीय नगर काउंसिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत शहर वासियों को स्वच्छता और शहर में सफाई रखने के उद्देश्य से सफाई और जागरूकता मुहिम शुरू की। इस मौके काउंसिल टीम ने शहर वासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए सफाई अभियान को अपने जीवन को हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन

एसआई रविंदर शर्मा और मैडम नीतू के नेतृत्व में शुरू की इस मुहिम दौरान शहर में सफाई का काम शुरू किया और लोगों को जागरूक किया। इस मौके लोगों को गीले और सूखे कूडे-कचरे को अलग-अलग एकत्रित करके काउंसिल की रेहडि़यों में डालने की भी अपील की। इस दौरान सैनेटरी सुपरवाइजर शेर सिंह और काउंसिल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें