फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी नगर परिषद की बैठक में 5.49 करोड़ का सफाई प्रोजेक्ट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी नगर परिषद की बैठक प्रधान आशु उपनेजा की अगुवाई में हुई। इसमें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय शहर की साफ-सफाई को लेकर लिया गया। नगर काउंसिल ने अगले दो वर्षों में सफाई व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित करने के लिए 5 करोड़ 49 लाख 43 हजार रुपये खर्च करने का फैसला किया। इस राशि से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरे की सेग्रीगेशन, प्रोसेसिंग यूनिट और नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की गंदगी को वैज्ञानिक ढंग से निपटाया जाएगा बल्कि पूरे वातावरण को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा। नगर काउंसिल के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से कम से कम 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी और अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल होंगे। इससे एक ओर जहां सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा, वहीं दूसरी ओर शहर के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन




संरक्षित पशुओं और कुत्तों की समस्या पर चर्चा



बैठक में सफाई के अलावा शहर में संरक्षित पशुओं और कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इसके लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा, जिसे उचित ट्रेनिंग देकर सुरक्षित तरीके से पशुओं को पकड़ने और नियंत्रित करने का काम सौंपा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं और नागरिकों की परेशानियों में कमी आएगी।



पानी की समस्या पर समाधान का आश्वासन



बैठक के दौरान भाजपा के पार्षद विक्रांत पवार ने अपने वार्ड नंबर 19 की गंभीर समस्या पीने के पानी की कमी को उठाया। कहा कि वहां के लोग लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे हैं और इसके लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाना जरूरी है। इस पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया ट्यूबवेल लगवाया जाएगा ताकि नागरिकों को स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें