फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और एसिड अटैक की दी धमकी, सहपाठी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पीजी में रहने वाली एक छात्रा ने अपने सहपाठी मोहित कुमार यादव पर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो लेकर ब्लैकमेल करने, मारपीट और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित कुमार यादव निवासी भिवानी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2025 में उसकी मुलाकात मोहित से हुई थी।
विज्ञापन

मोहित ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर नौकरी और शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। फरवरी 2026 में वह उसे एक होटल ले गया। वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया और बिना सहमति के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मोहित ने पीड़िता को दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। 1 अगस्त की रात आरोपी ने पीड़िता के भाई को अश्लील वीडियो भेजे। उसने पीड़िता के पिता को फोन कर वीडियो वायरल करने तथा एसिड अटैक की धमकी भी दी। पुलिस ने मोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें