फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी सिटी में 256 वर्ग गज प्लाटों के लिए इंतजार होगा जल्द खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी में 256 वर्ग गज प्लाटों के एलओआई होल्डर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एनवायरमेंटल क्लीयरेंस के बाद अब एलओआई होल्डर्स को जल्द ही प्लाट नंबर अलॉट हो जाएंगे। गमाडा का दावा है कि अगले छह महीने में एरिया में डेवलपमेंट के काम पूरे हो जाएंगे। पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारिया मोहाली में स्पेशल डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मीटिंग के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

आईटी सिटी में गमाडा का ड्रीम प्रोजेक्ट 2016 में शुरू हुआ था। 300 व 500 वर्ग गज वाले रिहायशी प्लाटों के अलाटियों को कब्जा मिल चुका है। 256.66 वर्ग गज प्लाटों की अलाटमेंट का काम लटका हुआ था। इन रिहायशी प्लाटों के लिए अप्लाई करने वाले लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लाटरी सिस्टम के जरिए ड्रा निकाल कर लेटर ऑफ इनटेंट जारी कर दिए थे। गमाडा ने 256.66 वर्ग गज प्लाटों के लिए जो एरिया रखा था, उसे एनवायरमेंटल क्लीयरेंस नहीं मिल रही थी, जिसके चलते इस एरिया काम रुका हुआ था। अब आईटी सिटी प्रोजेक्ट के लिए संशोधित मंजूरी स्टेट लेवल एनवायरमेंट इंपेक्ट एसिस्मेंट अथॉरिटी से मिल गई है।
शनिवार को पुडा भवन में हुई मीटिंग के दौरान आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री को गमाडा के अधिकारियों ने बताया कि क्लीयरेंस मिलने के बाद इसी वर्ष चार मार्च से 256.66 वर्ग गज प्लाटों को डेवलप करने का काम शुरू हो चुका है। एरिया में बेसिक सुविधाएं देने के लिए टेंडर कॉल कर काम शुरू करवा दिया है। जिसमें सड़कें, ड्रेनेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइट जैसे डेवलपमेंट वर्क शामिल हैं। अधिकारियों ने सरकारिया को बताया कि साइट पर काम जारी है जिसे छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि साइट पर चल रहे डेवलपमेंट वर्क की निगरानी रख रहे स्टाफ को काम का नियमित तौर पर जायजा लेने के लिए कहा गया है। इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करवाने के लिए स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। विन्नी महाजन ने बताया कि एस्टेट ऑफिस को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि जैसे ही डेवलपमेंट का काम पूरा हो तुरंत ही ड्रा निकाल कर लेटर ऑफ इनटेंट होल्डर्स को प्लाट नंबर अलॉट कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें