फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 36 घंटे बाद भी अंधेरे में शहर, पेयजल किल्लत भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आंधी और बारिश होने के 36 घंटे बाद भी शहर से बिजली संकट दूर नहीं हो सका है। इससे शहर के आधे से अधिक हिस्से के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रविवार को तेज आंधी के कारण बिजली के खंभे और तार टूटने के बाद से अब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में न तो बिजली है, न ही पानी की सप्लाई हो पा रही है। जगह-जगह टूूटे तार और पेड़ों की वजह से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फेज-2, 3बी1, 3बी2, 4, 5, फेज-7, सेक्टर-71 और गांव शाहीमाजरा सहित कई क्षेत्रों में सोमवार शाम तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। जगह-जगह टूटे खंभे और बिखरे बिजली के तार अभी तक नहीं हटाए गए हैं। यह न केवल परेशानी का कारण बनी है, बल्कि हादसों की संभावनाएं भी बढ़ा रहा है। अस्थायी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे शहर की बिजली व्यवस्था महज चार लाइनमैन के सहारे चल रही है। विभाग के एसडीओ और जेई खुद फील्ड में उतरकर सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन



शिकायत लेकर पहुंचे लोग
बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर सोमवार सुबह विभाग के दफ्तर लोग एकत्रित होकर पहुंचे। शिकायत करने पहुंचे लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। सेक्टर-71 के निवासी हरदीप बैदवान ने बताया कि न तो उनके फोन उठाए जा रहे हैं, न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंच रहा है। शाहीमाजरा निवासी राम कुमार ने कहा कि उनके इलाके में तार टूटी है। अभी तक कोई देखने तक नहीं आया। पूर्व पार्षद जगदीश जग्गा ने भी अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। फेज-5 में हालात और भी विचित्र हैं। यहां कुछ हिस्सों में बिजली बहाल हो चुकी है जबकि आसपास के इलाके अब भी अंधेरे में डूबे हैं।
यह हैं हालात
फेज-5 में बिजली संकट को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी राजन खन्ना और तरुण अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर 1761 के सामने बिजली लाइन पर काम शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही कर्मचारियों को दूसरी जगह भेज दिया गया। इसके चलते काम अधूरा रह गया और अब सभी कर्मचारी दूसरी लाइन ठीक करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि काम की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद कम है कि आज बिजली बहाल हो पाएगी, जिससे इलाके के लोग लगातार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें