फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेवानिवृत्त कर्नल के फ्लैट के लॉकर में रखे 15 लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीआर-7 रोड पर अनंता लाइफ स्टाइल सोसाइटी में एक सेवानिवृत्त कर्नल के फ्लैट से 15 लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल बीएम तलवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी 2026 को उनके बेटे रुद्राक्ष और उसके दोस्तों ने मिलकर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 15 लाख रुपये एकत्र किए थे। किसी कारणवश वह प्रॉपर्टी नहीं खरीदी जा सकी। इसके बाद रुद्राक्ष ने यह पूरी रकम अपनी मां को सुरक्षित रखने के लिए दे दी। कर्नल की पत्नी ने उक्त नकदी को घर के लॉकर में रख दिया। 13 मार्च 2026 को जब उनके बेटे ने पैसों की जरूरत बताई और लॉकर खोला तो उसमें रखे पूरे 15 लाख रुपये गायब थे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने पहले अपने स्तर पर पैसे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। कर्नल तलवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या महिला ने फ्लैट में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331 (3) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस टीम सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें