फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने 19 करोड़ 6 लाख 41 हजार में बेचे 8 शो रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां -बनूड़। नगर काउंसिल की ओर से मुख्य मार्ग पर नए बस स्टैंड़ पर अपने 8 प्लाटों को बेचने के लिए खुली बोली लगाई गई। जिससे नगर काउंसिल की आमदन में काफी बढ़ोतरी हुई है। 16-66 (177.33 वर्ग गज) जगह के लिए काउंसिल की ओर से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज का रेट रखा गया था। बुधवार को बोली के मौके पर 15 व्यक्तियों ने काउंसिल की ओर से तैयार किए गए 2-2 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाई। सुबह 12 बजे शुरू हुई बोली के मौके पर नायब तहसीलदार बनूड़ रूपिन्द्र सिंह मणकू, डायरेक्टर स्थानक सरकारी विभाग पंजाब चंडीगढ़ राजेश कुमार, ईओ गुरदीप सिंह,उपाध्यक्ष जसवंत सिंह की अगुवाई में बोली शुरू करवाई गई पहली बोली 35 लाख 19 हजार 990 से शुरू हुई। जिसको 41 लाख रुपये में रचना जैन ने खरीदा। दुसरे प्लॉट को सुरिन्द्र कुमार ने 36 लाख 41 हजार में खरीदा। इसके बाद 4 प्लाट 36 लाख रुपये की बोली पर गए। 7 नंबर प्लाट को मनोहर लाल ने 36 लाख एक हजार रुपये में खरीदा, जबकि 8वें और आखिर के प्लाट को अनिता रानी पत्नी विनोद कुमार ने 38 लाख 90 हजार में खरीदा। इस बोली से काउंसिल ने 2 करोड़ 96 लाख 41 हजार रुपये की आमदन में बढ़ोतरी की। जिसका 25 प्रतिशत हिस्सा मौके पर ही बोली लगाने वालों ने काउंसिल के पास जमा करवा दिया। जबकि तीसरा हिस्सा तीन महीनों के अंदर जमा करवाया जाएगा। काउंसिल के ईओ गुरदीप सिंह ने कहा कि 8 प्लाटों को बेचकर जो आमदन हुई है उसको शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर र्क्लक प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, अशोक कुमार, हरजीत सिंह, पार्षद ज्ञानचंद, भजन लाल, प्रीती वालिया, कैप्टन बंत सिंह, हैप्पी कटारिया, कुलविन्द्र सिंह,ट्रक यूनियन के प्रधान सोनी संधू, अवतार बबला समेत बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने प्लाट बेचने को किया संघर्ष
नगर काउंसिल की ओर से पिछली तीन बोलियों के मौके पर कोई बोली लगाने वाला नहीं आने के कारण उनको बोली रद् करनी पड़ी थी। मगर इस बार चौथी बोली के मौके पर कांउसिल ने पूरा जोर लगाया। काउंसिल की ओर से बोली वाले प्लाट जहां पर पानी जमा था में तुरंत मिट्टी डलवाकर बंद किया गया। वहीं पूरे शहर में मुनादी करवाई गई। तब कहीं जाकर बुधवार को नगर काउंसिल प्लाट बेचने में सफल रही।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- नगर कौंसिल द्वारा प्लाट बेचने के लिए लगाई खुली बौली का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें