फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने रामलीला मैदान से रेहड़ी फड़ी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की टीम ने वीरवार को रामलीला मैदान में रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने दी। इससे आक्रोशित दर्जनों लोगों ने काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल के अधिकारी दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों से धक्केशाही कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वालों ने कहा कि वे रामलीला मैदान में 15 साल से रेहडी-फड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं और जगह खाली करने की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों ने कई बार अधिकारियों से परिसर खाली करने की मांग की है, लेकिन जब भी मामला विधायक के संज्ञान में आया तो उन्होंने गरीबों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि कल दशहरा था, इसके बाद वीरवार को सुबह जब वे अपनी रेहड़ी-फड़ी लगाने पहुंचे तो काउंसिल के अधिकारियों ने रोक दिया। वह जल्द ही हलका विधायक से मुलाकात करेंगे।
इस बारे में नगर काउंसिल के ईओ अशोक पथरिया ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी के कारण लोगों को रामलीला मैदान से गुजरने में काफी परेशानी होती थी। यहां जाम लगा रहता था। पार्किंग के लिए जगह नहीं थी, जिसे देखकर कार्रवाई की गई है। रेहड़ी-फड़ी वालों को टैंक पार्क में जगह दी गई है वहां पर वे अपनी रेहड़ी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें