फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल के दावे फेल, पानी का दुरुपयोग जारी

Wed, 11 May 2016 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
पानी कीबबाऱ्र्बादी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर काउंसिल जीरकपुर पानी का दुरुपयोग रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। लोग नियमों की धज्जियां उड़ाकर सरेआम सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। पानी बर्बाद करने का ऐसा ही मामला जीरकपुर के द वेडिंग रिजार्ट मैरेज पैलेस में देखने को मिला। जहां, सैकड़ों लीटर पानी खुलेआम लॉन में बहाया जाता है। गौरतलब है कि जीरकपुर नगर काउंसिल ने कुछ दिन पहले पीने वाले पानी के मिसयूज रोकने के  आदेश दिया था। बगीचे/लॉन आदि में शाम 5 बजे पानी देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला टीम ने शहर की कालोनी व गलियों में जायजा लिया। इस दौरान लोग सरेआम नियमों को ताक पर रखकर पानी का मिसयूज करते हुए दिखाई दिए। के-एरिया चौक के पास द वेडिंग रिजार्ट मैरिज पैलेस का आज कल निर्माण कार्य जारी है। मैरिज पैलेस के अंदर लॉन को तैयार किया गया है। लॉन को हराभरा रखने के लिए 4 नल भी लगाए गए हैं। जो कि सुबह शाम घंटों खुले छोड़ दिए जाते हैं। रिजार्ट के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।  वहीं, -दा वेडिंग रिजार्ट के मालिक जीरकपुर अमित गुप्ता ने कहा ‌कि जीरकपुर नगर काउंसिल के नए आदेश की जानकारी नहीं थी। मैरिज पैलेस के लॉन में अब शाम 5 बजे के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा, ताकि पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन



्र
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें