फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में जल्द दौड़ेगी सिटी बसें, पीएम ई-बस सेवा योजना से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों का लोकल बस सेवा का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। अमर उजाला की ओर से लगातार उठाए जा रहे इस मुद्दे पर आखिरकार प्रशासन ने मुहर लगा दी है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट योजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में यह सेवा जिले में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने 15 अप्रैल को पीएम ई-बस सेवा योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। इसके अनुसार, मोहाली जिला अब क्लस्टर श्रेणी के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त करने का पात्र हो गया है। उन्होंने नगर परिषदों, गमाडा, नगर निगम मोहाली और परिवहन विभागों को समय पर मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है ताकि इस सेवा को जल्द से जल्द शहर में लागू किया जा सके।


आठ रूटों पर चलेंगी 100 बसें, 15 मिनट की होगी फ्रीक्वेंसी

प्रशासन की ओर से सिटी बस सेवा के लिए आठ रूट तैयार किए गए हैं, जिन पर लगभग 100 बसें संचालित की जाएंगी। इन रूटों की दूरी 17 से 32 किलोमीटर तक होगी और प्रत्येक रूट पर हर 15 मिनट में एक बस उपलब्ध होगी। नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह को रूट तैयार करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



ई-बसों के संचालन से कम होगा प्रदूषण

शहर की सड़कों पर प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने के उद्देश्य से इस सिटी बस सेवा में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पिछले वर्ष एक सर्वे भी करवाया गया था। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें