फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से जुड़कर बच्चे रहेंगे नशे से दूर : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-69 स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ़ शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि पढ़ाई और मानसिक मजबूती में भी मददगार साबित होते हैं। फुटबॉल खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान डीएसपी ने कहा कि खेलों से जुड़ने वाले नौजवान नशे की गिरफ्त से बचे रहते हैं। खेल अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं, जिससे युवा हर क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं। बल ने विद्यार्थियों को पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि अगर युवा खेलों में सक्रिय रहेंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। स्कूल में बच्चों ने भी उत्साह दिखाते हुए खेलों में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें