फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुफ्त राशन पर केंद्र-राज्य में टकराव, पंजाब सरकार बोली- 55 लाख परिवारों का हक नहीं छीनने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में मुफ्त राशन योजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने–सामने हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने साफ कहा है कि जरूरतमंद परिवारों से उनका हक छीनने की किसी भी कोशिश का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। रविवार को सेक्टर-79 स्थित दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह और कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि जुलाई में ही केंद्र सरकार ने 23 लाख लोगों का राशन कार्ड काट दिया और अब 30 सितंबर से 32 लाख और लोगों का राशन रोका जा सकता है। इससे पंजाब के करीब 55 लाख लोग प्रभावित होंगे। कुलवंत सिंह का कहना है कि यह सीधा-सीधा गरीबों की थाली से निवाला छीनने जैसा है। विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब को राजनीतिक कारणों से टारगेट कर रही है। गरीब परिवार जिनकी आमदन बेहद कम है, उन्हें चार पहिया वाहन की मालिकी या छोटी-सी ज़मीन के आधार पर बाहर किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिया है चाहे आजादी की लड़ाई हो, अनाज उत्पादन हो या सीमाओं की रक्षा। ऐसे में पंजाब के गरीबों को राशन से वंचित करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1.53 करोड़ लाभार्थियों में से 1.29 करोड़ का ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है और बाकी के लिए छह महीने का समय मांगा गया है। इस मौके पर पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया और जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें