फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ वीक के छठे दिन किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में वन्य जीव सप्ताह के छठे दिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही सैलानियों को लक्कड़भग्गा के बारे में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक पेश करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ से स्कूली बच्चे पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहुंचे सैलानियों को वन्य जीव और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। बच्चों ने नाटक के जरिये पर्यावरण का इंसानी जिंदगी में क्या महत्व है इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने नुक्कड़ नाटक में बताया कि हमारे जीवन में साफ-सुथरा पर्यावरण और जंगली जीवों का होना बहुत अनिवार्य है, क्योंकि कुदरत की ओर से बनाई हर चीज एक दूसरे से किसी न किसी तरह जुड़ी हुई है। जैसे कि धरती से अगर मधुमक्खी या मच्छर आदि को निकाल दिया जाए तो हमारा जीवन एक महीने के अंदर अपने आप खत्म हो जाएगा। कुदरत ने जीवन चक्कर बनाया हुआ है। यदि यह जीवन चक्कर टूट जाए तो पृथ्वी अपने आप खत्म हो जाएगी।
इस दौरान जू रेंज ऑफिसर हरपाल सिंह ने बताया कि बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक के अलावा यहां पहुंचे सैलानियों को लक्कड़भग्गा के बारे में जानकारी दी गई। इसमें पर्यावरण और लकड़भग्गों के जीवन काल के बारे में सैलानियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें