फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कैंप में बच्चों ने जानी फिटनेस की अहमियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इस बार गर्मी की छुट्टियां ट्राइसिटी के बच्चों के लिए फिटनेस और मस्ती से भरपूर रहा। फेज-11 क्लब में आयोजित ‘किड्स समर कैंप सीजन-4’ का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। 20 दिन तक चले इस कैंप में 4 से 14 साल आयु वर्ग के 70 बच्चों ने भाग लिया। कैंप में बच्चों को न सिर्फ मस्ती भरे पल मिले बल्कि उन्होंने फिटनेस की अहमियत भी सीखी। स्पोर्ट्स-13 के निदेशक यादविंदर सिंह ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। युवाओं को बचपन से ही शारीरिक गतिविधियों का महत्व समझाया जाए। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे 80 वर्षीय फिटनेस आइकन त्रिपत सिंह ने बच्चों को हेल्दी लाइफ के मंत्र भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें