फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुख्यमंत्री योगी की चंडीगढ़ में रैली कल, मोहाली की खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चंडीगढ़ के मलोया में कल होने वाली रैली को लेकर मोहाली की पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसकी वजह है कि योगी की रैली मलोया में सरकारी स्कूल के नजदीक होनी है और यह इलाका मोहाली से एकदम सटा हुआ है। यहीं कारण है कि 20 मई को चंडीगढ़ और पंजाब की सीमा पर होने वाली इस रैली के मद्देनजर खुफिया विभाग सक्रिय हो चुका है और मोहाली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट। यूपी के सीएम की रैली को लेकर रैली स्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मोहाली के रेजिडेंट़्स भी उनको सुनने के लिए अवश्य जाएंगे। इतना ही नहीं, यूथ में योगी का क्रेज है और इसी वजह से मोहाली के सटे इलाकों झामपुर, तीड़ा, तोगा, बहलोलपुर, जुझार नगर, 39-वेस्ट, मनाना और अन्य गांव में भी जांच की जा रही है। रैली स्थल से लगते इन गावों के चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई है।

आतंकवादी संगठनों ने दी थी धमकी
यूपी के सीएम आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी है। मार्च 2024 में पुलिस कंट्रोल रूम के सरकारी सीयूजी नंबर पर कॉल आई थी। इसके साथ ही प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस एसएफजे के विदेश में बैठे मुखिया आतंकी पन्नू ने भी धमकी दी थी।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी की थी तारीफ
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि जिस तरह से यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ गैंगस्टरों पर कार्रवाई कर रहे हैं, उसी तरह पंजाब में होनी चाहिए। जिस तरह पंजाब में अमृतपाल को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें