फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 11 साल से फरार भगोड़ा आठ लाख रुपये और हेरोइन के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी के मामले में पिछले 11 साल से भगोड़ा चल रहे आराेपी अमृतपाल सिंह को मोहाली की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दबोचा लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एसटीएफ ने आठ लाख रुपये की नकदी और 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी कुहाड, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी से रिमांड के दौरान और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के प्रभारी राम दर्शन के नेतृत्व में एसटीएम की पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर-70 में चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। यहां पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोक कर चेकिंग की तो उसमें से उक्त नकदी और हेरोइन बरामद की गई। बता दें कि आरोपी अमृतपाल के खिलाफ वर्ष 2013 में कुहार और 2016 में बटाला और 2017 में एसटीएफ अमृतसर में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज हैं। इसकी तलाश में तीनों पुलिस स्टेशन की पुलिस छापेमारी कर रही थी। यह आरोपी कुछ दिन एक जगह रहने के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था।

नाम और हुलिया बदलकर छिपाई पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतपाल सिंह ट्राईसिटी में अपना असली नाम छिपाकर जसप्रीत सिंह उर्फ वासन सिंह के नाम से रह रहा था। आरोपी ने अपना हुलिया भी बदल लिया था। जिससे कोई उसे पहचान न सके, पता चला है कि आरोपी ट्राईसिटी में चंडीगढ़, खरड़, पंचकूला, जीरकपुर और आसपास के इलाके में मकान किराए पर लेकर रहता था। अमृतपाल ने जीरकपुर, सेक्टर-70, चंडीगढ़, खरड़ और पंचकूला में पांच मकान किराए पर ले रखे थे और इनमें वह अलग-अलग जगह पर नशे ड्रग्स रखता था और आसपास के इलाके में बेचता था।
विज्ञापन


आरोपी के पास हैं तीन कारें
आरोपी के पास तीन गाड़ियां हैं। इनका इस्तेमाल वह हेरोइन की सप्लाई करने के लिए करता था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिनको आरोपी हेरोइन सप्लाई किया करता था। इसके साथ ही आरोपी के पास हेरोइन कहां से आती थी, इसकी जानकारी भी ली जा रही है।

बाहरी नंबर से करता था फोन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमृतपाल सिंह अपने अन्य साथी रॉकी मेंटल, छिंदा संदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहा था। अमृतपाल से पुलिस उसके फरार साथी को लेकर भी पूछताछ कर रही है कि वह कहां छिपा हुआ है। आरोपी आपस में बातचीत करने के लिए बाहरी नंबरों से एक-दूसरे को फोन किया करते थे। हेरोइन किसे और कहां पर पहुंचानी है, इसकी जानकारी मिलते ही वह नशा सप्लाई करने निकल जाते थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें