डेराबस्सी। बरवाला रोड पर गुप्ता चिकन कॉर्नर के मालिक का अपने पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया। इस पर पड़ोसी दुकानदार ने अपने ट्रैक्टर से उसका चिकन काउंटर पूरी तरह से तोड़ दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक मदन लाल गुप्ता व बिंदर सिंह दोनों बरवाला रोड पर कार्य करते हैं। दोनों को कार्य करने के लिए आधी-आधी जगह मिली हुई है। बिंदर सिंह का आरोप है कि गुप्ता चिकन कार्नर की ओर से सारी जगह पर ही कब्जा किया हुआ है जिस कारण उसको कार्य करने के लिए जगह ही नही मिलती। इस कारण उसकी दुकानदारी खराब हो रही है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।