फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीआईपी रोड पर केमिस्टों की दुकानों की हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डिप्टी कमिश्नर मोहाली के आदेश पर शुक्रवार को जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित कुछ दवाइयों की दुकानों पर देर शाम को चेकिंग की गई। यह चेकिंग जयजयकार सिंह ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मोहाली और उनकी की टीम द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर मोहाली द्वारा त्योहारों के चलते सख्त आदेश है कि कोई भी दुकानदार नशीली दवा या घटिया गुणवत्ता वाली दवा नहीं बेचेगा। इसके अलावा किसी भी केमिस्ट को बिना पर्ची के दवा बेचने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी केमिस्ट ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी यह चेकिंग किसी भी समय या किसी भी छुट्टी वाले दिन भी जारी है, इसीलिए सभी दवा कारोबारी कोई ऐसा काम ना करें जिससे किसी की सेहत को नुकसान होता हो। उन्होंने बताया कि आज की इस चेकिंग के दौरान किसी भी केमिस्ट से कोई एतराजयोग या नशीली दवा बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें