जीरकपुर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी बलटाना के प्रभारी गुरप्रीत सिंह की ओर से मंगलवार की रात बलटाना की मेन मार्केट में नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी ने कहा कि इस चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वास्तु नहीं मिली है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा, शरारती तत्वों पर खास नजर रखी जाएगी और हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। संवाद