फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार दिन से लापता था व्यक्ति, सेक्टर-78 के जंगल से मिला गला-सड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाने के अंतर्गत पड़ते गांव मौली वैदवान से चार दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का सेक्टर-78 के जंगल से गली-सड़ी हालत में शव मिला है। प्राथमिक जांच में सोहाना थाना पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही है। शव गर्मी के कारण फूलकर काफी गल चुका है और कीड़े चल रहे थे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुरेश पाल के रूप में हुई है। वह करियाना की दुकान पर सामान सप्लाई करता था। उसका शव सेक्टर-78 एयरपोर्ट रोड पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ लगते जंगल से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसका बेहरमी से कत्ल करके लाश जंगल में फेंकी गई है। सूचना पर मौके पर डीएसपी बल और सोहाना थाने के एसएचओ सिमरन सिंह टीम लेकर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई और उन्होंने मौके से कुछ सैंपल लिए हैं। हत्या कैसे और कब हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि लापता व्यक्ति सुरेश पाल 11 मई को शाम साढ़े 4 बजे घर से बिना बताए चला गया था। इसी दिन करीब पौने 9 बजे उसके भाई निर्मल कुमार की सुरेश पाल से फोन पर बात हुई थी। उसने उसे कहा था कि वह सेक्टर-79 में खड़ा है और इसके बाद फोन बंद हो गया था। उन्होंने पहले उसकी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना सोहाना में 13 मई को उसके निर्मल कुमार ने दर्ज करवाई थी। सुरेश मूल रूप से यमुनानगर का रहने वाला है और वर्ष 2018 से मौली वैदवान में रह रहा था। वह शादीशुदा है और उसका 7 साल का एक बेटा है, लेकिन पत्नी उससे अलग रहती है। उसके भाई निर्मल ने बताया कि जंगल में लटकी भाई सुरेश पाल की पैंट से उसकी पहचान की गई है।



प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव काफी गल चुका है। फॉरेंसिक टीम भी सैंपल लेकर गई है और पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल की में रखवाया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे और कब हुई है। हमारी पुलिस टीम ने हर पहलु पर जांच शुरु कर दी है। मामला दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। -हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें