रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर चेकिंग
मोहाली/खरड़। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ हरजिंदर सिंह और पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव खरड़ के इंचार्ज सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर के बाद रेलवे स्टेशन खरड़, बस स्टैंड खरड़, वीआर मॉल समेत कई अन्य जगहों पर शरारती तत्वों को काबू करने के लिए चेकिंग की। रेलवे स्टेशन खरड़ पर चेकिंग के दौरान अंब इंदौरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की गई। वहीं मोहाली रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने चेकिंग की। इस अवसर पर रेलवे पुलिस चौकी खरड़ के इंचार्ज रणजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई लखबीर सिंह, सिपाही गुरप्रीत सिंह, पुलिस थाना बलौंगी के अलावा एसएचओ समेत पुलिस और रेलवे पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद