फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेकरी की दुकान पर काम करते युवक ने लगाया फंदा

Wed, 10 May 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकरी की दुकान पर काम करते युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा शव, परिजनों के आने का इंतजार


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। बलटाना के वैशाली एनक्लेव की मार्केट में एक बेकरी की दुकान में काम करने वाले बिहार निवासी 19 वर्षीय युवक राजेश कुमार ने देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बेकरी की दुकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक सोमवार की रात किसी से फोन पर बात कर रहा था और इसके तुरंत बाद ही उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक राजेश तीन महीने से यहां सन्नी गोयल नामक व्यक्ति की बेकरी की दुकान पर काम करता था और रात को दूसरी मंजिल पर ही सो जाता था। सुबह जब दस बजे दुकान मालिक दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान की दूसरी मंजिल पर उसका शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें