फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : घरेलू कलह में पत्नी की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में पति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अंब साहिब कॉलोनी में इसी साल फरवरी में अपनी पत्नी मंजू को मौत के घाट उतारने के आरोपी कमल के खिलाफ पुलिस ने हत्या के आरोपों के तहत चार्जशीट दाखिल की है। अब इस मामले की कार्रवाई अदालत में चलेगी और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को जल्द ही इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका मंजू का पति पेंटर का काम करता था। कोविड काल में काम नहीं होने के कारण वह बेरोजगार था और इस कारण पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। एक दिन में कमल ने चुन्नी से अपनी पत्नी का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद कमल ने अपना सिम किसी जानकार के मोबाइल फोन में डाल दिया था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चले। इसके बाद वह घडुआं चला गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे नवांशहर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मृतका मंजू का एक डेढ़ साल का बच्चा है। जिसका पालन-पोषण उसके नाना के परिवार में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें