फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनजीत सिंह वालिया अस्पताल में भर्ती, सेहत मंत्री पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन एवं नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रधान चरनजीत सिंह वालिया को छाती में संक्रमण होने की शिकायत पर मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू वालिया का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। सेहत मंत्री ने डाक्टर्स से वालिया की सेहत के बारे में जानकारी ली और सेहत सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एवं मेडिकल एजुकेशन में चरनजीत सिंह वालिया का नाम जाना पहचाना है। रविवार को उनका हाल जानने पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने डाक्टर्स और अस्पताल प्रबंधन से बात कर वालिया की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
सेहत मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में मरीजों का इलाज कर नर्सों ने कोरोना वारियर्स के तौर पर लड़ाई लड़ी है, जिसमें चरनजीत सिंह वालिया की अहम भूमिका है। पंजाब सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर नकेल कसने के लिए बड़े कदम उठाए हैं, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। वालिया नवाब जस्सा सिंह आहलुवालिया चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। यह संस्था वालिया की अगुवाई में जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। सेहत मंत्री वालिया की धर्मपत्नी जसविंदर कौर वालिया से भी मिले और उनका हाल जाना। सेहत मंत्री के साथ कांग्रेसी नेता कंवरजोत सिंह राजा मोहाली के अलावा डॉ. परमजीत सिंह वालिया, डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों और डॉ. सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें