फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी के वार्ड-49 में मतदान के बाद बवाल, समर्थकों में हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड-49 और बलौंगी गांव में मंगलवार को मतदान के समय से ही तनावपूर्ण माहौल बना रहा। आम आदमी पार्टी और आजाद उम्मीदवार के समर्थकों के बीच दिनभर बहसबाजी और हाथापाई की घटनाएं सामने आईं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मतदान के दौरान कई बार दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान आप उम्मीदवार की ओर से धक्का-मुक्की भी की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर माहौल खराब करने के आरोप लगाए। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद जब पोलिंग बूथ का गेट बंद किया गया, तो बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें