फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में उडारियां सीरियल की शूटिंग में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। मोहाली के घडुंआ क्षेत्र में उडारियां सीरियल की शूटिंग के दौरान जमकर हंगामा हो गया। यह हंगामा शूटिंग में आनंद कारज (सिख धर्म में विवाह) के सीन के दौरान हुआ। इसके लिए क्रू मेंबर्स ने गुरुद्वारा साहिब का सेट तैयार करवाया था। प्रतीक के तौर पर यहां निशान साहिब और पालकी का पावन स्वरूप सजाया था। आनंद कारज के लिए तीन ग्रंथी बुलाए गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ निहंग सिंह वहां पहुंच गए। दरअसल, उनको किसी ने बताया कि घडुंआ के अकालगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही है।
विज्ञापन



ऐसे में प्रोडक्शन यूनिट ने आरोप लगाया कि निहंगों ने उनके सेट पर आकर तोड़फोड़ की और शूटिंग रुकवा दी। उन्होंने क्रू मैंबर्स के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई घंटे वहां जमकर हंगामा हुआ, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले गई।

निहंग बाबा निहाल सिंह बरौली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमें बाबा मेजर सिंह का बेअदबी के संबंध में फोन आया था, जिनका कहना था कि यहां उड़ारियां सीरियल की शूटिंग चल रही है, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही है। जब निहंग सिंह पहुंचे तो पता लगा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई हुई है। तीन ग्रंथी वीडियो बना रहे थे। चौर साहिब आदि यहां पर सजाए गए थे। निहंगों का आरोप है कि सरगुन मेहता ने सबसे अधिक बेअदबी की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शूटिंग करवा रहे पति-पत्नी पर केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो खालसा पंथ अपने सिस्टम के हिसाब से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


निहंग बोले- खुद सिख ही बेअदबी करवा रहे थे

निहंगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूरे सेट की वीडियो बनाई है। किस तरह सब कुछ फर्जी तैयार किया गया था। एक-एक हजार रुपये में यह फर्जी ग्रंथी लेकर आए हुए थे। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि हमारे ही सिख खुद अपनी आंखों के सामने गुरु की बेअदबी करवा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ हंगामे का पता चलते ही पंजाबी कलाकार जरनैल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह खुद सिख हैं। वह मानते हैं कि सेंटीमेंट्स हर्ट हुए हैं। हालांकि उन्होंने कहा किसी फिल्म में सिख युवक का विवाह आदि दिखाना तो किसी समाज की अच्छी गतिविधि है, उसका एक तरीका अवश्य होना चाहिए। शिरोमणि कमेटी ने जैसे मैरिज पैलेसों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप ले जाने पर पाबंदी लगा दी है, इसी तरह शूटिंग को लेकर भी साफ आदेश होने चाहिए। हालांकि इससे पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के सीन शूट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें