फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिन-रात के तापमान में आया बदलाव, ओपीडी में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिन और रात के तापमान में आठ डिग्री के तापमान में अंतर आने और मौसम में बदलाव के कारण सेक्टर-6 सिविल अस्पताल जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों में बढ़ोतरी हो गई है। मौसम बदलने के बाद सीजन की इस बीमारी में 60 फीसदी महिलाएं इलाज के लिए आ रही हैं। महिलाओं में लगातार बीमारी खांसी, जुकाम और बुखार की अधिक है। डॉक्टरों की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को ठीक तरीके से खाने पीने के की सलाह डॉक्टरों की ओर से दी जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि पंचकूला के अलावा जिले के कालका, पिंजौर से बुखार के अलावा डेंगू, उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीज भी आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण एमडी मेडिसिन की ओपीडी में 300 मरीज एक हफ्ते के अंदर बढ़ गए हैं। सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल में दिन व रात के समय में भारी बदलाव के चलते वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसमें अस्पताल में 300 मरीज बुखार, जुकाम, शरीर में जकड़न, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत को लेकर पहुंच रहे हैं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के एमडी मेडिसिन अश्वनी भटनागर ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। शहर में अधिकतम तापमान में 36 डिग्री सेल्सियस है, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास है। अगस्त में बारिश कम होने के कारण भी मौसम में बदलाव है। मौसम के बदलाव की शुरुआत व सही खान-पान न होना वायरल के मामलों को बढ़ा रहा है। इसके अलावा डेंगू के मच्छर भी लोगों को काट रहे हैं। इस कारण बुखार के पेशेंट भी अधिक बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस कालका और पिंजौर से आ रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सेक्टर-12 निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बुखार आने के बाद तीन दिन से दवा खाने के बाद भी नहीं उतरा। इस कारण ओपीडी में दिखाने के लिए दोबारा आए हैं। सेक्टर -16 के अधीर कुमार ने बताया कि वह बीते चार दिनों से बुखार, जुकाम, सिर दर्द और जकड़न से परेशान हैं। टेस्ट करवाए तो पता चला कि वायरल के कारण दिक्कत हो रही है। अब दवाई लेकर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये हैं वायरल फीवर के लक्षण
पंचकूला सिविल अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. नितिन गर्ग ने बताया कि गले में दर्द, बदन दर्द, बुखार, सिर दर्द, जकड़न वायरल के लक्षण हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी होना, तेज बुखार, उल्टी व दस्त, सिर दर्द भी होता है। ऐसे लक्षण दिखते ही समय रहते नजदीक के अस्पताल में जाकर टेस्ट जरूर करवाएं ताकि बीमारी का समय रहते इलाज शुरू किया जा सकेे।
कोट
मौसम में बदलाव के चलते वायरल के केसेज बढ़ रहे हैं। हर वर्ग में वायरल अधिक फैलने का खतरा रहता है। बुखार के अलावा डेंगू, डायरिया, उल्टी, दस्त की शिकायत के मरीज आ रहे हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। लोगों को तले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए। बुखार व शरीर में जकड़न होेने पर तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें