फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 62 रन से जीता चंडीमाता क्रिकेट क्लब, अनिल राणा बने मैच के हीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला स्थित चैंप्स अकेडमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में चंडीमाता क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राइसिटी विक्टर्स पंचकूला को 62 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीमाता क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में 138 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्राइसिटी विक्टर्स पंचकूला की पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन




मैच की शुरुआत में चंडीमाता क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया। हालांकि टीम के विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम की ओर से अनिल राणा ने शानदार पारी खेलते हुए 14 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें चार आकर्षक चौके शामिल रहे। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।



138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्राइसिटी विक्टर्स पंचकूला की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के बल्लेबाज चंडीमाता क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। खासकर अनिल राणा की घातक गेंदबाजी ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन




अनिल राणा ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में केवल तीन रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के कारण ट्राइसिटी विक्टर्स पंचकूला की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई। चंडीमाता क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच जिताऊ हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अनिल राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें