फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 119 किलो हेरोइन और 21.455 किलो अफीम नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की ओर से यहां की मुबारिकपुर रोड पर स्थित पीसीपीएल केमिकल फैक्टरी की भट्टी में 119 किलो हेरोइन और साढ़े 21 किलो अफीम जलाकर नष्ट की गई। यह नशीली खेप एनसीबी की अेार से अलग-अलग नौ मामलों में जब्त की गईं थी। इस ऑपरेशन की तीन सदस्यीय निगरानी नारकोटिक्स कमेटी ने की थी। इस तीन सदस्यीय कमेटी में आईपीएस अधिकारी नीरज गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर विवेक राठी और अमरजीत सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि डेराबस्सी में पंजाब केमिकल एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड फैक्टरी में यह खेप जला दी गई थी। जिसे नौ अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। बता दें कि इस फैक्ट्री में पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई नशे की खेप को जलाया जाता है। कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने यहां एक बड़ी खेप जलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें