फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लैट में चंडीगढ़ की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सावित्री ग्रीन कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। वहां से चंडीगढ़ मार्का शराब की भारी खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी मुकेश कुमार निवासी फ्लैट नंबर 77-जी सावित्री ग्रीन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार शाम आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त फ्लैट में भारी मात्रा में चंडीगढ़ की शराब रखी है। तलाशी के दौरान फ्लैट से 34 बोतलें शराब की बरामद की गई। इसमें 78 अध्धे, 36 बोतलें, एक अन्य ब्रांड की 20 बोतलें शामिल हैं। उक्त शराब का उत्पादन चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में होता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश कुमार शराब की इन बोतलों को चंडीगढ़ से लाकर जीरकपुर में अवैध रूप से बेच रहा था। थाना प्रभारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह के अलावा एएसआई जुल्फकार अली, सिपाही पवन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें