मोहाली। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कियों को बचाने के लिए द टच क्लिनिक ने एक सराहनीय पहल कर गरीब परिवार की 50 लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया है। यह टीकाकरण शिविर रोटरी क्लब चंडीगढ़ और एलओजीआईएन संस्था के सहयोग से लगाया गया है। इस अभियान का नेतृत्व द टच क्लिनिक की निदेशक और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल ने किया।
एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार होता है। इससे बचाव के लिए 9 से 14 साल की उम्र में टीकाकरण सबसे असरदार होता है। इस वैक्सीन की कीमत आमतौर पर करीब चार हजार रुपये है, लेकिन डॉ. प्रीति जिंदल ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशुल्क उपलब्ध करवाया।