फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चैंप्स लायंस की शानदार जीत, डकैत इलेवन को 30 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के चैंप्स क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर हुए मुकाबले में चैंप्स लायंस ने दमदार प्रदर्शन कर डकैत इलेवन को 30 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में चैंप्स लायंस की टीम ने बाजी मार ली। चैंप्स लायंस ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। टीम की बल्लेबाजी संतुलित रही और अंत के ओवरों में तेज रन बनाकर स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डकैत इलेवन की टीम 30 ओवर में 220 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआती झटकों के बाद टीम संभल नहीं सकी और मैच हाथ से निकल गया। मैच में शानदार प्रदर्शन कर राजत दीपक पाटिल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 13 गेंद में 22 रन की तेज पारी खेली और गेंदबाजी में 6 ओवर में 28 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच राजत दीपक पाटिल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें