फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल करने वालों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल की टीम ने पाबंदी के बावजूद प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल करने वाले लगभग 12 दुकानदारों और रेहड़ी वालों के चालान किए। नगर काउंसिल के सैनेटरी सुपरवाइजर दर्शन कुमार और स्वच्छ भारत अभियान की को-ऑर्डिनेटर नीतू ढिल्लों के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के मुख्य बाजार और सब्जीमंडी की दुकानों और रेहड़ी वालों के चालान किए। इसके अतिरिक्त कई दुकानों और रेहड़ियों पर से लगभग 10 किलो प्लास्टिक के लिफाफे जब्त भी किए गए। ईओ वीके जैन ने बताया कि यदि कोई दुकानदार प्लास्टिक के लिफाफे बेचता पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की मांग करते हुए दुकानों पर प्लास्टिक के लिफाफे में सामान ना बेचने तथा कपडे़ वाले कैरीबैग का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें