कुराली। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर बुलेट से पटाखे मारने वालों के चालान किए तथा 3 बाइकों को थाने में जब्त कर लिया। सिटी के एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर में नाके लगाकर दो पहिया वाहनों की जांच की। पुलिस ने बुलेट चालकों को रोक कर साइलेंसर की जांच की। इसके अलावा कई वाहन चालकों के पास कागजात न होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि शहर में बुलेट से पटाखे मारने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।