लांडरां/बनूड़। ज्ञान सागर में काम करने वाला फार्मासिस्ट रमनप्रीत पांच दिन से लापता है। रमनप्रीत जिला संगरूर के कस्बा भवानीगढ़ का निवासी हैै।
संगरूर के डीसी कार्यालय में बतौर कानूनगो सेवा दे रहे रूप सिंह ने अपने पुत्र की गुमशुदगी संबंधी एफआईआर थाना बनूड़ में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय रमनप्रीत चार महीनों से ज्ञान सागर अस्पताल में फर्मासिस्ट की नौकरी करता है। 19 फरवरी को उसने अस्पताल में हाजरी लगाई और उसके कुछ समय बाद वह अस्पताल से चला गया। तब से उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। थाना बनूड़ की पुलिस ने फार्मासिस्ट की गुमशुदगी संबंधी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।