फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना स्टोर की मालकिन से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ दर्पण सिटी के निकट करियाने की दुकान में बैठी महिला के गले से दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दर्पण सिटी के बाहर आयूष करियाना स्टोर की मालकिन पूनम दुकान में बैठी थीं कि तभी लगभग ढाई बजे बाइक पर दो युवक आए। इनमे से एक बाइक से नीचे उतरा और दूसरा बाइक स्टार्ट करके उस पर ही बैठा रहा। बाइक से उतरकर आए युवक ने महिला से कुछ पूछा और उसके बाद एकदम से उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें