मोहाली। देश की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।
प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर-कम-कमिश्नर, नगर निगम संदीप सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधीन जनगणना विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर अपने घर और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। संवाद