फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कूड़ा फैलाने वालों पर सीसीटीवी की रहेगी नजर, लगेंगे हाई-माउंटेड कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने आरएमसी पाॅइंट्स पर हाई-माउंटेड सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इन कैमरों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को मेयर सरबजीत सिंह समाना ने शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेयर ने फेज-7, फेज-9 और फेज-11 सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 14 आरएमसी पॉइंट हैं। लोग इन पाॅइंट्स के बजाय आसपास की खाली जगहों पर कचरा फेंक देते हैं। इससे गंदगी फैलती है और सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए निगम ऊंचाई पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। कैमरों की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वालों का पता लगाया जाएगा।
फुटेज के आधार पर नगर निगम अधिनियम के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। मेयर ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की। निगम का मानना है कि इस पहल से अवैध कूड़ा फेंकने की घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें