फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीसीटीवी पर छिड़का पेंट, गैस कटर से काटा एटीएम, 12.13 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां क्षेत्र में बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 12.13 लाख रुपये की नकदी पार कर ली। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस के अनुसार यह वारदात सोहाना थाना के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक निजी विश्वविद्यालय के पास माैजूद एटीएम में हुई। आरोपियों ने देर रात मशीन को निशाना बनाया और गैस कटर की मदद से एटीएम काटकर उसमें रखी 12,13,600 रुपये की नकदी चोरी कर ली। ब्रांच मैनेजर मनीष बख्शी ने बताया कि मंगलवार सुबह कैशियर गोविंद कुमार ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जब कियोस्क की जांच की गई तो एटीएम टूटी मिली और कैश गायब था।
विज्ञापन

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने की कोशिश की। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति कैमरे पर काला पेंट छिड़कता नजर आ रहा है। इस कारण उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपियों के चेहरे और भागने के रास्ते की स्पष्ट तस्वीरें पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात के समय कियोस्क पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था या नहीं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें