फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतिया मुक्त मुहिम बनी वरदान, 310 लोगों की आंखों को मिली रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में राज्य सरकार की ओर से चलाई गई मोतिया मुक्त मुहिम से 310 लोगों की आंखों को नई रोशनी मिली है। सबसे ज्यादा आंखों के ऑपरेशन जिले के मोहाली सब डिवीजन में हुए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मरीजों को चश्मे से लेकर अन्य सारा सामान भी सेहत विभाग ने दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकारी सेहत संस्थाओं का लाभ उठाएं, वहां पर लोगों को प्रत्येक सुविधा फ्री मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की तरफ से 26 नवंबर को जिले में मोतिया मुक्त पंजाब मुहिम का आगाज किया गया था। इस दौरान जिले की सेहत संस्थाओं में आंखों की जांच करवाने के लिए 8866 लोग पहुंचे। इनमें से 310 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किए गए। मुहिम के दौरान मोहाली सिविल अस्पताल 149 ऑपरेशन, डेराबस्सी 52 और खरड़ सरकारी अस्पताल में 109 लोगों के ऑपरेशन हुए।
सिविल सर्जन ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को आंखों में कोई तकलीफ है तो वह नजदीकी सेहत संस्था में जाकर जांच जरूर करवाएं। क्योंकि समय से बीमारी की पहचान होने पर इलाज आसान हो जाता है। उन्होंने जिले के लोगों को अपील की है कि किसी भी सेहत समस्या के इलाज के लिए सरकारी संस्थाओं में आने पर जांच, टेस्ट, इलाज व दवाइयां फ्री दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें