फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अकाली दल के धरने के बाद मौके का जायजा लेने सोहाना गांव पहुंचे निगम कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अकाली दल की तरफ से शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम के दफ्तर पर दिए जा रहे धरने के बाद शनिवार को निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने गांव सोहाना का दौरा किया। पार्षद हरजिंदर कौर सोहाना ने बताया कि गत दिवस नगर निगम की मीटिंग से पहले धरने के दौरान सोहाना के सरकारी कन्या स्कूल के साथ बने तालाब की गंदगी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद शनिवार को कमिश्नर ने खुद पहुंचे कर मौके का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर को बताया की इस तालाब का सीचेवाल माडल के तहत नवीनीकरण किया जाए ताकि इसकी संभाल हो सके और लोगों के सैर करने के लिए जगह मिल सके। इसके साथ ही गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने आरएमसी प्वाइंट के पास लगे कूड़े की ढेर की समस्या के बारे में उनको बताया गया। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने उनकेा विश्वास दिलवाया है कि निगम की ओर से जल्द ही इस तालाब का काम शुरू करवाया जाएगा और पानी की निकासी का पक्का प्रबंध किया जाएगा ताकि स्कूल के अंदर पानी दाखिल न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें