फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के ताले तोड़कर पाैने दो लाख की नकदी और एक किलो चांदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के सेक्टर-79 में एक बंद घर में चोरों ने सेंधमारी कर एक लाख 75 हजार की नकदी और एक किलो चांदी चोरी करके ले गए। यह वारदात रात को ढाई बजे की गई है। इस मामले में पारस अग्रवाल ने सोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को पारस ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है और बड़े स्कूलों और अस्पतालों में कैटरिंग का काम करता है। दो साल से वह अपने मां-बाप के साथ सेक्टर-79 में किराये पर रह रहा है। कुछ दिनों पहले ही उसके मां-बाप यूपी गए थे। वह घर पर अकेला था। वह 31 अगस्त की रात एमटी स्कूल में कैटरिंग का काम करने गया था, वह रात करीब ढाई बजे लौटा तो देखा कि घर के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में अलमारी का ताला टूटा हुआ था वहां से पौने दो लाख की नकदी और एक किलो चांदी गायब थी। जब उसने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सामने आया कि रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात युवक उसके घर में घुसे थे और आधे घंटे बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें