फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन में आई खराबी, पुलिस पहुंची मौके पर

Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कैश वैन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुंभड़ा-नाइपर रोड स्थित हॉकी स्टेडियम के पास बैंक की कैश वैन खराब हो गई। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर बाइक पीसीआर पुलिस मुलाजिम पहुंच गया। जब उसे पता चला कि वैन में कैश है। इसके बाद उसने तुरंत पीसीआर पर मैसेज फ्लैश किया। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन फेज-8 से चार पांच पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित बैंक अधिकारी से पुलिस ने एक कागज पर साइन करवाए। इसके बाद कैश दूसरी वैन में रखने की अनुमति दी गई। कैश कर्मचारियों का कहना है कि कैश वैन में सुरक्षा गार्ड तैनात थे। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले सेक्टर-80 में एक्सिस बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड़ की लूट हुई थी। इसके बाद से कैश वैन के मामले को पुलिस गंभीरता से लेती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें