फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्जी एनओसी के मामले में नामजद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। तहसील में फर्जी एनओसी तैयार कर प्लाॅटों की रजिस्ट्रियां करवाने के मामले में पुलिस ने नामजद तीसरे आरोपी को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कंप्यूटर ऑपरेटर ऋतिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।जानकारी के मुताबिक ऋतिक की ओर से जो रजिस्ट्रियां कंप्यूटर पर लिखी जाती थीं, यह इस मामले की अहम कड़ी थी, क्योंकि वह सुरेश जैन के साथ मिलकर कंप्यूटर से फर्जी एनओसी तैयार करता था। उसके पकड़े जाने के बाद इस मामले में अब अहम खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि पुलिस रिमांड में इस बात का खुलासा हो सकता है कि जाली एनओसी उससे कौन खरीदता था या फिर आगे किसे और कितने की बेची जाती थी।
विज्ञापन

वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि अगर पुलिस आरोपी से गंभीरता से पूछताछ करती है तो शहर के कई बड़े कॉलोनाइजरों का पर्दाफाश भी हो सकता है। इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इनमें स्टांप फरोश सुरेश जैन और कॉलोनाइजर गुलशन कुमार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।




कोट्स
फर्जी एनओसी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ओर भी नाम सामने आने की संभावना है। फिलहाल एक चौथा साथी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। -अजितेश कौशल, एसएचओ, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें