फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला से दुष्कर्म कर बदनाम करने की धमकी देने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक युवती की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 123/64 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गुरु प्रसाद निवासी रविंद्रा एनक्लेव बलटाना के रूप में हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया की वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। सितंबर 2024 में उसकी पहचान बलटाना के रविंद्रा एनक्लेव निवासी गुरु प्रसाद से सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती गहरी हो गई। वह उसे मिलने के लिए जीरकपुर आई जहां आरोपी उसे एक होटल में ले गया। आरोपी ने कोई नशीली चीज खिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसका फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। इसके बाद कई बार उसकी मर्जी के बगैर उससे दुष्कर्म किया। तंग आकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत आरोपी गुरु प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें