लालड़ू। शादी का झांसा देकर 35 वर्षीय एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में अंबाला निवासी एक युवक और उसकी सहयोगी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान नवदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी न्यू हरमिलाप नगर अंबाला शहर के तौर पर बताई है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने से 2 दिन पहले ही आरोपी भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है।
थाना लालड़ू के एक गांव कीयुवती ने शिकायत में बताया है कि नवदीप सिंह से वह डेढ़ साल से संपर्क में थी। नवदीप ने उसे मां से भी मिलवाया था। वह उसे विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब वह और उसका परिवार विवाह से इन्कार कर रहा है। संवाद
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ