पिंजौर। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका पति एक रेस्टोरेंट में काम करता है। वह अपने बच्चों सहित घर में अकेली रहती है। आरोपी मोनू ने छेड़छाड़ करने के साथ-साथ उसके साथ मारपीट की।