मोहाली। सेक्टर-68 की रहने वाली एक युवती को लुधियाना के एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फोन पर तंग किया। परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद फेज-8 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि नितिन ने उसे सोशल मीडिया पर मैसेज किए, जिसके बाद उसने उसे ब्लॉक कर दिया। फिर उसने व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। वहां जब उसे ब्लॉक किया तो उसने कॉल पर तंग करना शुरू कर दिया, जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दी।